होम / BJP Released List Of Himachal Star Campaigners ,देखिए कौन है शामिल

BJP Released List Of Himachal Star Campaigners ,देखिए कौन है शामिल

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 9:36 am IST

BJP Released List Of Himachal Star Campaigners

इंडिया न्यूज, शिमला:
BJP Released List Of Himachal Star Campaigners : हिमाचल प्रदेश के चार उपचुनावों संसदीय क्षेत्र मंडी, विधानसभा क्षेत्र फतेपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यह सूची राष्ट्रीय भाजपा महामंत्री अरुण सिंह ने शनिवार को जारी की। भाजपा स्टार प्रचारकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री मंत्री सुरेश भारद्वज, पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर एवं राकेश जम्वाल शामिल हैं।

(BJP Released List Of Himachal Star Campaigners)

Also Read: Denmark’s PM Arrives In Delhi : तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची डेनमार्क की प्रधानमंत्री

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT