होम / Campaign Against Drugs : नशे के खिलाफ चलाएं अभियान : राज्यपाल

Campaign Against Drugs : नशे के खिलाफ चलाएं अभियान : राज्यपाल

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 9, 2021, 12:28 pm IST

मादक पदार्थों पर नियंत्रण के प्रयासों के लिए राज्यपाल ने पुलिस की सराहना की
इंडिया न्यूज, शिमला:

Campaign Against Drugs : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य में मादक पदार्थों के उपयोग के नियंत्रण के लिए सक्रिय अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस अभियान की सफलता के लिए अभिभावकों, युवा, गैर सरकारी संगठनों इत्यादि को शामिल कर अभियान पर विशेष बल देना चाहिए। यह बात राज्यपाल ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में आयोजित बैठक में कही।

युवाओं में नशे का प्रचलन अधिक (Campaign Against Drugs)

राज्यपाल ने कहा कि मादक पदार्थों का प्रचलन 18 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं में अधिक है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए एक ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में मादक नियंत्रण इकाइयां बढ़ाई जानी चाहिए और सजा दर को बढ़ाने की आवश्कता है ताकि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को सजा दिलवाकर समाज को जागरूक किया जा सके। र

हिमाचल पुलिस देश की आठ सर्वश्रेष्ठ पुलिस में शामिल (Campaign Against Drugs)

इससे पूर्व, पुलिस महानिदेशक ने हिमाचल प्रदेश पुलिस, जो कि देश की बेहतरीन आठ पुलिस बलों में से एक है, को सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया फ्लैग लोगो राज्यपाल को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर, पुलिस महानिरीक्षक क्राइम अतुल फुलजले ने पुस्तुति दी। हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं को मादक द्रव्यों बारे जागरूक करने के लिए तैयार किया गया वीडियो गीत भी प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल ने विभाग की इस पहल की सराहना की।

(Campaign Against Drugs)

Also Read : Lakhimpur Violence : दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर हो रही राजनीति : CM Yogi

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें