होम / Gulab का कहर, 2 मछुआरों की मौत, एक लापता

Gulab का कहर, 2 मछुआरों की मौत, एक लापता

India News Editor • LAST UPDATED : September 27, 2021, 8:55 am IST

इंडिया न्यूज, श्रीकाकुलम:
(Gulab) चक्रवात गुलाब ने उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट को पार कर लिया है। इसके कारण आंध्र के उत्तरी और ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। इससे पहले मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के उत्तरी इलाकों और ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में आरेंज अलर्ट जारी किया था। ओडिशा में ठऊफऋ के 24, ओडिशा डिसास्टर रैपिड एक्शन फोर्स के 42 दल तैनात किए गए और 1600 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
चक्रवाती तूफान गुलाब रविवार रात को ओडिशा और आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराया था। लेकिन अब यह तूफान कमजोर हो रहा है और अब कलिंगपट्टनम से 20 किलोमीटर उत्तर की दिशा को पार कर गया है। वहीं, चक्रवाती तूफान के दस्तक के चलते ओडिशा के गंजम जिले में एक व्यक्ति बह गया, जबकि मलकानगिरी जिले के खारपुट में एक ही परिवार के 3 सदस्य अपने घर पर गिरे पेड़ के नीचे आने से बाल-बाल बचे। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के दो मछुआरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हो गया।

रविवार रात 8.30 बजे लैंडफॉल के बाद, चक्रवात कोरापुट और मलकानगिरी जिलों की ओर बढ़ रहा था, जहां हवा और बारिश के कारण संभावित नुकसान होने की आशंका है। हम कल दोपहर तक मलकानगिरी, कोरापुट, गंजम, गजपति और रायगढ़ जिलों में व्यापक बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

Read More : Weather Update Bay of Bengal में तैयार हो रहा चक्रवाती Cyclone Gulab, जानिए कितनी होगी रफ्तार

Connect With Us: Twitter facebook

Tags:

Gulab

लेटेस्ट खबरें