होम / International कुल्लू दशहरा 15 October से 21 October तक

International कुल्लू दशहरा 15 October से 21 October तक

India News Editor • LAST UPDATED : September 21, 2021, 11:53 am IST

उत्सव में होगा देवताओं का महा समागम: गोविंद ठाकुर
इंडिया न्यूज, कुल्लू:

International ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरा 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दशहरा में जिले के सभी भागों से देवी-देवता भाग लेंगे और सप्ताह भर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं का महा समागम श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बना रहेगा। शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय पर्व दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। गोविंद ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा, लेकिन कोविड-19 के बीच इसका स्वरूप कैसा रहेगा, इस पर अभी और विस्तृत विचार-विमर्श व मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में भी शिमला में जल्द ही बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा सभी बुद्धिजीवी लोग, देवता कारदार संघ, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, नगर निकाय व आम लोग सभी से दशहरा उत्सव मनाने के सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला देव आस्था का बड़ा केन्द्र है और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना उनका नैतिक कर्तव्य है।

Read More World’s First Multi Variant Corona Vaccine का ट्रायल शुरू

Connect Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें