होम / मुंबई की दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, आरोपी ने की थी ‘निर्भया’ जैसी बर्बरता

मुंबई की दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम, आरोपी ने की थी ‘निर्भया’ जैसी बर्बरता

Vir Singh • LAST UPDATED : September 11, 2021, 7:32 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई

MUMBAI RAPE : मुंबई में दुष्कर्म पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। उसके साथ भी ‘निर्भया’ जैसी बर्बरता की गई थी। इसी नौ सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके में खैरानी रोड पर 30 वर्षीय महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था और उसके बाद उसकी पिटाई करके सड़क के किनारे फेंक दिया था। उसके प्राइवेट पार्ट में कोई नुकीली चीज डाली गई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली थी। महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने ये जानकारी दी है। इस जघन्य अपराध के आरोप में हाल ही में जिस 45 वर्षीय शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है।

लेटेस्ट खबरें

Gurpatwant Singh Pannun: SFJ के लोगों ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, पन्नून ने वीडियो जारी कर साधा मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना
Patna Shuklla की स्क्रीनिंग के दौरान इमोशनल हुए Salman Khan, सतीश कौशिक के लिए कही ये बात
Congress: आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप, IT भाजपा से करें 4,600 करोड़ मांग 
United Nations: केजरीवाल की बढ़ती मुश्किलों के बीच UN का आया बयान, जानें क्या कहा
शादी की अफवाहों के बीच Taapsee Pannu ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, तस्वीरों में दिखा फ्लॉलेस चेहरा
Pune Railways Viral Video: पुणे में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, मौत को टक से छूआ फिर रेलवे स्टाफ ने बचा ली जान, देखें वीडियो
ट्रोलर्स के निशाने पर आई Hardik Pandya की पत्नी Natasa Stankovic, पति की वजह से हो रही हैं ट्रोल
ADVERTISEMENT