Delhi Hand Grenades: राजधानी दिल्ली के होलम्बी कलां में आज सोमवार, 10 अप्रैल को हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है । दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि करीब 7-8 देसी हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। होलम्बी कलां क्षेत्र के एक खेत में इन देसी हैंड ग्रेनेड को छिपाकर रखा गया था। मामले में कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके साथ ही मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी मौजूद हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि दोपहर में मिली सूचना के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस को 7 से 8 देशी ग्रेनेड मिले हैं। मामलें की जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड किसने और कब बनाया है एवं यह ग्रेनेड यहां पर कैसे आया। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसका इस्तेमाल कहा किया जाना था।
इससे पहले भी पुलिस को मिले थे हैंड ग्रेनेड
इससे पहले इसी साल जनवरी के महीने में भी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले एक घर से हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक घर से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे।
Also Read: ‘गैंग लीडर’ बनकर कमबैक करने जा रहीं रिया चक्रवर्ती, बोलीं- ‘आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी…’