होम / रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में माथा टेका

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में माथा टेका

Vir Singh • LAST UPDATED : September 12, 2021, 7:12 am IST

इंडिया न्यूज, रायबरेली :
Priyanka Gandhi Vadra UP visit : कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को रायबरेली के रास्ते में लखनऊ-रायबरेली सीमा पर स्थित चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका। बता दें कि प्रियंका दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची हैं और उनके इन दो दिन में कई प्रोग्राम हैं। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने प्रियंका से पूजा भी करवाई। प्रियंका ने आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा, संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका ने पुजारी से वादा कर कहा, मैं ज्यादा से ज्यादा रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। प्रियंका का 12 सितंबर को चूरुवा बॉर्डर से भूएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम है। इसके अलावा वह जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगी। शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ भी कांग्रेस महासचिव बैठक करेंगी। इसके अलावा फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ भी उनकी मीटिंग होगी। दोपहर के भोजन के बाद वह पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा सदस्य जिला पंचायत के साथ बैठक करेंगी। वह आज रात यहीं रुकंगी। 13 सितंबर को प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों से मुलाकात करने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.