होम / Sharadiya Navratri 2021 : नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए वैक्सीन प्रमाणपत्र जरूरी

Sharadiya Navratri 2021 : नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए वैक्सीन प्रमाणपत्र जरूरी

India News Editor • LAST UPDATED : October 6, 2021, 9:56 am IST

Sharadiya Navratri 2021 : Vaccine certificate required to visit Nayana Devi temple

इंडिया न्यूज, शिमला:
Sharadiya Navratri 2021 : हिमाचल प्रदेश के विख्यात तीर्थ स्थल श्री नैना देवी में नवरात्रों की तैयारियां तेज हो गई हैं। शारदीय नवरात्रों को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हवन कुंड में आहुतियां डालने की तो अनुमति प्रदान की है, जबकि बैठकर हवन करने पर मनाही होगी। वहीं श्रद्धालुओं को आरटी पीसीआर या वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण दिखाना होगा। उपायुक्त पंकज राय के अनुसार श्रद्धालु मंदिर में स्थित हवन कुंड में बैठकर हवन तो नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रसाद की आहुतियां डाल सकेंगे।

Also Read : Navratri Special : दिल्ली में मां के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

Sharadiya Navratri 2021 : मौली बांधने पर प्रतिबंध रहेगा

सरकार की एसओपी की अनुपालना करते हुए मौली बांधने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना अनिवार्य होगी, तभी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे। मुंडन करने, लंगर लगाने और प्रसाद चढ़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। पुजारी अंकुर शर्मा ने बताया कि माताजी के दरबार में हर वर्ष श्रद्धालुओं की ओर से नवरात्र में सजावट का कार्य किया जाता है। इस बार करनाल की समाजसेवी संस्था मंदिर को सजा रही है।

More About Navratri Wishes : 

1st navratri maa shailputri

2nd Navratri Maa Brahmacharini

3rd Navratri Maa Chandraghanta

4th Navratri Maa Kushmanda

5th Navratri Maa Skandamata

6th Navratri Maa Katyayani

7th Navratri Maa Kalratri

8th Navratri Maa Mahagauri

9th Navratri Maa Siddhidatri

Connect With Us: Twitter facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT