इंडिया न्यूज, शिमला:
(Snow Fall) हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और हिमपात हो रहा है, जिस कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जगह-जगह भूस्खलन और यातायात बाधित हुआ है। इसके अलावा ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हुई है, जिसके कारण मैदानी ठंड बढ़ गई है। बता दें कि राजधानी शिमला में यूएस क्लब स्थित होमगार्ड कार्यालय के पास गुरुवार देर रात भूस्खलन के कारण सड़क बाधित हो गई। वहीं पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया। भारी बारिश के चलते यहां पर सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद हो गया। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सड़क पूरी तरह से धंस गई है, इसे दोबारा से ठीक किया जाना है। लाहौल स्पीति और किन्नौर की ऊंची पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ, जिससे निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम लगातार बदलता जा रहा है। नवरात्रों में ठंड के और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।