होम / हरियाणा की युवती से दुष्कर्म के मामले में नेताओं सहित तीन गिरफ्तार

हरियाणा की युवती से दुष्कर्म के मामले में नेताओं सहित तीन गिरफ्तार

Vir Singh • LAST UPDATED : September 8, 2021, 9:13 am IST

इंडिया न्यूज, भोपाल :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के डिंडौरी इलाके से इन्हें दबोचा गया। आरोपियों में एक बीजेपी का पदाधिकारी है और दूसरा जेडीयू डिंडौरी का जिला अध्यक्ष है। इसी मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। हरियाणा के पलवल की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया था। अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जेडीयू का जिलाध्यक्ष व वकील दिनेश अवधिया शामिल हैं। पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि नाबालिग अपनी परिचित अशोका गार्डन निवासी के पास गत 18 अगस्त को आई थी। उसकी दो सहेलियां उसे एमपी नगर स्थित एक होटल में लेकर गई। यहां उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में दोनों सहेलियों सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वह तीनों आरोपियों के नाम नहीं जानती थी। पुलिस ने होटल से जानकारी निकाली, जिसमें पता चला कि डिंडौरी निवासी मनीष नायक, दिनेश अवधिया व अमित सोनी नाम के व्यक्ति होटल में 18 अगस्त की रात को ठहरे थे। सोमवार को पुलिस डिंडौरी पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट खबरें

J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
IPL 2024: ‘साक्षी भाभी के बाद, मैं ही अकेला शख्स हूं…, रवींद्र जड़ेजा ने मंच पर धोनी से किया मजाक
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद, चंद्रशेखर को है आज़म ख़ान की चिंता, सरकार से की ये मांग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा वादा, सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में देगें 50 प्रतिशत आरक्षण
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू बीजेपी में होंगी शामिल
K Padmarajan: 238 बार चुनाव में मिली हार, इलेक्शन किंग से दुनिया में मशुहार, लोकसभा 2024 चुनाव में यहां से लड़ने की तैयारी
ADVERTISEMENT