Delhi Weather Update: दिसंबर का माह शुरू हुए 13 दिन हो गए हैं और दिल्ली में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। यह महीना कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाये दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन आज सुबह मैदानी इलाकों में तेज बर्फीली हवाओं का प्रकोप देखने को मिला है जो सर्दी को बढ़ावा देंगी।

3 से 4 डिग्री चल रहा तापमान

आपको बता दें कि इस माह के मध्य की शुरूआत हो गयी है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग केे मुताबिक 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार यह तीन से चार डिग्री अधिक चल रहा है।

बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में मंगलवार से बर्फीली हवा के तेज होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। साथ ही पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से भी यह गिरावट दर्ज होगी।

Also Read: अब JNU में विदेशी भाषाओं के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में भी होगी पढ़ाई, कुलपति ने दी जानकारी