होम / ओडिशा के सीएम के साथ एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया लंच, फिर पहुंची लखनऊ

ओडिशा के सीएम के साथ एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने किया लंच, फिर पहुंची लखनऊ

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : July 8, 2022, 6:29 pm IST

इंडिया न्यूज, भुवनेश्वर (Draupadi Murmu Had Lunch) :  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को ओडिशा पहुंचीं। इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक ने उनके सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी भुवनेश्वर में की। यह मेजबानी सीएम ने अपने आधिकारिक आवास पर दोपहर के समय की।

भोजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें यकीन है कि भगवान जगन्नाथ उन्हें राष्ट्रपति चुनाव जीताने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्रदान करेंगे।गौरतलब है कि नवीन पटनायक पहले ही ओडिशा निवासी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। लंच के बाद उन्होंने कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पूर्वी राज्य का “गौरव” हैं।

इस दौरान सीएम ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक स्थानीय महिला के प्रति निष्ठा दिखाए। लंच के दौरान की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुर्मू और पटनायक एक-दूसरे के बगल में बैठे हैं और सीएम आवास पर दोपहर का भोजन कर रहे हैं।

मुर्मू एक समय भाजपा-बीजद गठबंधन मंत्रिमंडल का थीं हिस्सा

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार 2009 में अलग होने से पहले ओडिशा के भाजपा-बीजद गठबंधन मंत्रिमंडल का हिस्सा थीं। वह पटनायक को राखी बांधती थीं। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार ओडिशा राज्य कांग्रेस के लोग मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। मुर्मू आदिवासी हैं और राज्य के मयूरभंज जिले की निवासी हैं।

पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजद ने ओडिशा की बेटी के लिए समर्थन का वादा किया है। मुर्मू भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए नामित होने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरूआत में तमिलनाडु और पुडुचेरी के दक्षिणी क्षेत्रों में अपनी पहली अभियान यात्रा की थी।

चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं मुर्मू

शुक्रवार को ओडिशा के बाद द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। यहां अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह विमानतल पर मुर्मू का स्वागत किया गया। भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने गुलदस्ता और फूल मालाओं से मुर्मू का स्वागत कर उनका अभार जताया।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट आज करेगा ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.