होम / 29,500 व्यापारियों ने ओटीएस का लाभ लिया: पिंटा

29,500 व्यापारियों ने ओटीएस का लाभ लिया: पिंटा

India News Editor • LAST UPDATED : September 13, 2021, 12:13 pm IST

डिवीजन स्तर पर बैठक करेगा पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
राज्य में व्यापारियों की मुश्किलें उनकी अपनी जगहों पर ही सुनने और इसके मौके पर ही हल के लिए पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड द्वारा डिवीजन के अनुसार बैठकें की जाएंगी। यह फैसला चेयरमैन पुनीत सैनी पिंटा द्वारा बोर्ड की बुलाई गई बैठक में लिया गया। पंजाब भवन में हुई पंजाब ट्रेडर्ज बोर्ड की अध्यक्षता करने के उपरांत पुनीत सैनी पिंटा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा दी गई फीडबैक पर विचार करते हुए आज बैठक में फैसला लिया गया कि व्यापारियों की मुश्किलों के मौके पर ही हल के लिए भविष्य में डिवीजन के अनुसार बैठकें की जाएंगी। चेयरमैन पिंटा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिनके पास कर और आबकारी विभाग भी है, द्वारा व्यापारियों के लिए एकमुश्त निपटारा (ओटीएस) स्कीम लाई गई थी, जिसका 29500 व्यापारियों ने लाभ लिया। समूह व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने संबंधी और भी कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन भुपिंदर सिंह बसंत, वाइस चेयरमैन अमरजीत सिंह, बलविन्दर नारंग, जिम्मी शेखर कालिया, रवि कुमार गुप्ता, जतिन्दरपाल सिंह बेदी, हरमेश कुमार के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव कर  ए. वेनू प्रसाद, कर एवं आबकारी कमिश्नर नीलकंठ एस. आदि शामिल हुए।

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Voting in Nagaland: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर नागालैंड में हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें
आज के ही दिन ही Brendon McCullum ने IPL में खेली थी ऐतिहासिक पारी, पहले सीजन के पहले मैच में रचा था इतिहास