Good News for Players खेल मंत्री ने किया ऐलान, विभागों में कार्यरत खिलाड़ियों की सेवाएं खेल विभाग द्वारा लेने पर दिया जोर
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Good News for Players पूर्व ओलंपियनों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पेंशन पर आय सीमा की लगाई गई शर्त हटाने का ऐलान किया। उन्होंने यह ऐलान आज सेक्टर-26 स्थित मैगसीपा में पुराने खिलाड़ियों के साथ की गई बैठक के दौरान किया।
परगट सिंह ने कहा कि बड़े स्टेडियम की बजाय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। राज्य में खेल को सुचारू तरीके से चलाने के लिए खिलाड़ियों की ही समिति बनाई जा रही है जिसमें 20 के करीब खेलों से संबंधित खेल का खिलाड़ी सदस्य होगा ताकि उसके निजी अनुभवों का लाभ लिया जाए। परगट सिंह ने कहा कि खेल के कोटे के अंतर्गत सरकारी नौकरी कर रहे खिलाड़ियों की सेवाएं खेल विभाग द्वारा ली जाएंगी जिस संबंधी सरकार नीति बना रही है।
खेल मंत्री ने तीन स्तर पर खेल अपनाने पर जोर दिया जिसमें निचले स्तर पर, विशेषीकृत और सुपर विशेषकृत पर खिलाड़ी तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के 5 लाख नौजवानों को खेल के साथ जोड़ने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल माहौल सृजन करने के लिए कॉपोर्रेट संस्थानों, प्राइवेट कंपनियों और प्रवासी भारतीयों को भी साथ जोड़ा जाएगा।
Also Read : Lakhimpur Kheri Violence : आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई जारी