होम / Honoring The Winners : पंजाब सरकार ने की ऐसी घोषणा, झूम उठे खिलाड़ी

Honoring The Winners : पंजाब सरकार ने की ऐसी घोषणा, झूम उठे खिलाड़ी

India News Editor • LAST UPDATED : September 30, 2021, 7:32 am IST

Honoring The Winners : Punjab Government made such an announcement, the players were shocked

भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी इच्छा अनुसार नौकरी देंगे: सीएम
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी इच्छा अनुसार नौकरी दी जाएगी जिसके लिए खेल विभाग को अगली कैबिनेट में एजेंडा लाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को योग्यता अनुसार पीसीएस या डीएसपी या खेल विभाग में इसके समानांतर का कोई भी पद लेने की खुली पेशकश भी की। मुख्यमंत्री ने यह बात कैबिनेट मीटिंग के दौरान सभी हॉकी खिलाड़ियों को कही। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर खिलाड़ी के नाम पर बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। यह फैसला आने वाले खिलाड़ियों को उत्साहित करेगा।

Also Read: Punjab CM Strict on illegal Construction, पढ़िए क्या कहा

Honoring The Winners :  हॉकी खिलाड़ियों को कैबिनेट बैठक में बुलाया

ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद हॉकी टीम की तरफ से पदक जीतने की खुशी में सभी खिलाड़ियों को आज पंजाब सरकार की तरफ से आज की कैबिनेट मीटिंग में विशेष के तौर पर बुलाया था। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हॉकी टीम ने न सिर्फ पंजाब बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। पंजाब के लिए और भी गर्व वाली बात है कि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 11 खिलाड़ी राज्य के थे। उनके साथ ही खिलाड़ियों को गुजारिश की कि वह नौकरी के साथ अपना खेल जारी रखें और अन्य उपलब्धियां हासिल करें।

Also Read: Big Relief To Millions Of Electricity Consumers

Honoring The Winners : पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान ने किया स्वागत

इससे पहले खेल, युवा सेवाएं और शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह ने कैबिनेट में पहुंचने पर समूह खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्राप्ति इन खिलाड़ियों की पिछले 15 साल की सख्त मेहनत का नतीजा है।

Honoring The Winners :  खिलाड़ियों ने जताया आभार

भारतीय हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह और डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने समूह खिलाड़ियों की तरफ से बोलते हुए मुख्यमंत्री की तरफ से इतना सम्मान देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के बाकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, हार्दिक सिंह, सिमरनजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.