Lakhimpur Violence Navjot Sidhu detained by UP Police
इंडिया न्यूज, सहारनपुर:
Lakhimpur Violence : तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प का विरोध जताने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोहाली से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। हरियाणा से गुजरते हुए जब उन्होंने सहारनपुर में प्रवेश करने की कोशिश की तो यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान सिद्धू ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध जताया और किसान समर्थन में झंडा भी वहां मौजूद लोगों को दिखाया। वे पुलिस से कुछ कहना चाह रहे थे परंतु पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और हिरासत में ले लिया।
इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहाली में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि यूपी में भाजपा नेताओं ने जो किसानों के साथ किया वह साधारण नहीं है। उन्होंने कहा था कि यदि पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के बेटे जोकि मुख्यारोपी है को गिरफ्तार नहीं किया तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान पंजाब के दर्जनों विधायक और मंत्री भी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ यूपी के लिए रवाना हुए थे।