होम / Petrol Diesel Price पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी घटाए पेट्रोल व डीजल के दाम

Petrol Diesel Price पंजाब की कांग्रेस सरकार ने भी घटाए पेट्रोल व डीजल के दाम

Vir Singh • LAST UPDATED : November 7, 2021, 7:19 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Petrol Diesel Price पंजाब में भी अब पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता हो जाएगा। पंजाब कैबिनेट ने आज यह बड़ा फैसला किया है। यह कीमत आज रात से लागू हो जाएंगी।

राज्य में अब डीजल पर 9.92 फीसद और पेट्रोल पर 13.77 फीसद वैट लगेगा। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से आज यह जानकारी साझा की।

Petrol Diesel Price लगातार विपक्ष बना रहा था दामों में गिरावट का दबाव

केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत कम किए जाने के बाद पंजाब सरकार पर भी लगातार विपक्ष दामों में गिरावट का दबाव बना रहा था। राज्य में पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन भी कीमतें कम करने का दबाव बना रही थी। इसके बाद सीएम ने यह निर्णय लिया। पेट्रो पदार्थों पर वैट कम करने के बढ़े दबाव के बाद रविवार को कैबिनेट में इनके रेट कम करने का फैसला किया गया। इस फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को दी।

Petrol Diesel Price उत्तराखंड में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक पेट्रोल पंप के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हरीश रावत प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने पहले लूटा और फिर लूटे हुए धन को लोगों में बांट दिया। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वहीं रोष जताते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक रूप से सिर पर सिलेंडर रखकर विरोध जताया।

Read More : Strike In Punjab पंजाब में आज शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थाई राजनेता को उसके पति ने 24 वर्षीय दत्तक पुत्र के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, जो एक भिक्षुक है
SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT