होम / Punjab Assembly Election 2022 : अब इस धुरंधर की होगी कांग्रेस में एंट्री

Punjab Assembly Election 2022 : अब इस धुरंधर की होगी कांग्रेस में एंट्री

India News Editor • LAST UPDATED : November 3, 2021, 2:05 pm IST

Punjab Assembly Election 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Assembly Election 2022 पंजाब में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव हैं। देखा जाए तो किसी भी पार्टी का खुद को साबित करने के लिए उसके पास मात्र चंद माह का समय बचा है। लेकिन बात की जाए यदि कांग्रेस की तो अभी भी पार्टी आपसी मतभेदों में उलझी हुई है।

पिछले कुछ माह से हाईकमान लगातार इस कोशिश में लगा हुआ है कि पार्टी को किसी तरह से एकजुट रखा जाएग लेकिन उसकी कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार परेशानी खड़ी कर रहे हैं। पहले हाईकमान ने सिद्धू के कहने पर तत्काल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का त्यागपत्र लिया। फिर सिद्धू के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी मतभेद शुरू हो गए। सिद्धू लगातार प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया देकर पार्टी को संकट में डाल रहे हैं।

तो क्या फिर से प्रशांत किशोर बनेंगे सलाहकार (Punjab Assembly Election 2022)

अब संकेत यह मिल रहे हैं कि पंजाब की राजनीति में फिर से प्रशांत किशोर की एंट्री हो गई है। सीएम चरणजीत चन्नी ने खुद इसकी पुष्टि की है। एक समाचार चैनल से बातचीत में चन्नी ने यह जानकारी दी कि उन्हें आलाकमान की तरफ से प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करने को कहा गया है।

ऐसे में अगर प्रशांत किशोर फिर पंजाब में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाते हैं तो बतौर चुनावी रणनीतिकार इसे उनकी दूसरी पारी शुरू होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अगस्त में ही पीके ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था।

Also Read : विरोधियों के सामने इमरान सरकार ने टेके घुटने, जेल से 800 कट्टरपंथी रिहा

Connect Us : Facebook.Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: क्या पीएम मोदी का मंगलसूत्र वाला बयान गेमचेंजर साबित होगा? जानें जनता की राय-Indianews
Ravi Water Treaty: आखिरकार पाकिस्तान ने माना सच, इस चीज पर माना भारत का हक-Indianew
सलमान खान और टाइगर श्रॉफ से तुलना करने पर Aayush Sharma ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात -Indianews
UP Board: कक्षा 10 का रिजल्ट देख छात्र का बिगड़ा हालत आईसीयू में कराया गया भर्ती , उम्मीद से ज्यादा आए थे नंबर
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी की क्या है सबसे बड़ी चुनौती, जानें जनता की राय
दुबई से भारत आते ही Rakhi Sawant को कर लिया जाएगा गिरफ्तार! एक्स पति आदिल खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा -Indianews
Rahul Gandhi: बीजेपी को घेरने के लिए राहुल गांधी ने फिर किया ऐश्वर्या राय बच्चन का जिक्र, देखें विडियो- Indianews
ADVERTISEMENT