होम / Punjab Assembly Election 2022 : सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच बैठक जारी

Punjab Assembly Election 2022 : सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच बैठक जारी

India News Editor • LAST UPDATED : November 8, 2021, 5:13 pm IST

Punjab Assembly Election 2022 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी बैठक में मौजूद
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Assembly Election 2022 पिछले काफी समय से पार्टी में मचे घमासान को खत्म करने के लिए पार्टी हाइकमान की कोशिशें जारी हैं। सोमवार को भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक सिद्धू द्वारा लगातार प्रदेश सरकार पर निशाना साधने के चलते बुलाई गई है। ज्ञात रहे कि सोमवार को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र समाप्त होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने मौजूद प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि सुखबीर सिंह बादल को क्लीन चिट देने वाले को पंजाब का डीजीपी (इकबाल प्रीत सिंह सहोता) लगाया गया है। इसके साथ ही सिद्धू का यह भी आरोप है कि जिस व्यक्ति ने सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलाई, उसे ही चन्नी सरकार ने पंजाब का एडवोकेट जनरल लगा दिया है।

Also Read : Ramayan Yatra पहली ट्रेन से 132 श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

लेटेस्ट खबरें

Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews