होम / Punjab Election 2022 : क्या थमेगा प्रदेश कांग्रेस का संग्राम

Punjab Election 2022 : क्या थमेगा प्रदेश कांग्रेस का संग्राम

India News Editor • LAST UPDATED : September 30, 2021, 7:40 am IST
Punjab Election 2022 : Will the struggle of state Congress stop?
सीएम से बैठक के लिए चंडीगढ़ पहुंचेगे नवजोत सिंह सिद्धू
बाद दोपहर तीन बजे होगी दोनों में मुलाकात
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Election 2022 : पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान लगातार गहराता जा रहा है। पहले नवजोत सिंह सिद्धू का प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए संघर्ष उसके बाद अमरिंदर सिंह का सीएम पद से इस्तीफा और फिर नई सरकार का गठन। हाईकमान के साथ-साथ कांगे्रसी वर्कर्स को भी लगा था कि शायद अब पार्टी के विवाद खत्म हो जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी। मगर नई सरकार का एक पखवाड़ा भी पूरा नहीं हुआ था कि एक बार फिर से नवजोत सिंह सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे पार्टी में नई फूट सामने आ गई। अब आज बाद दोपहर सीएम के न्योते पर नवजोत सिंह सिद्धू उनसे मुलाकात करेंगे। सभी को उम्मीद है कि इस बैठक के बाद सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।

राजनीतिक गलियारों में उड़ी खिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू के इस कदम से जहां कांग्रेस में बिखराव एक बार फिर सामने आ गया वहीं कांग्रेस पार्टी की मौजूदा हालत पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तरह-तरह के बयान आए। पार्टी की हालत पर मीम्स की बाढ़ सोशल मीडिया पर आ गई।

हाईकमान ने सीएम पर छोड़ा सिद्धू को मनाने का जिम्मा (Punjab Election 2022 )

हाईकमान के लिए लगातार सिरदर्द बनी पंजाब कांग्रेस से इस बार हाईकमान ने साफ-साफ कह दिया कि सीएम ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से सभी मनमुटाव दूर करते हुए उन्हें मनाएं।
सिद्धू ने ट्वीट कर दी मुलाकात की जानकारी (Punjab Election 2022 )
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने मुझे बातचीत के लिए आमंत्रित किया है… आज दोपहर तीन बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ पहुंचकर बातचीत करूंगा। किसी भी चर्चा के लिए उनका स्वागत है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने बातचीत के लिए सिद्धू से दूरी बना ली है, जिसकी वजह से अब सिद्धू बातचीत को तैयार हुआ हैं।
Connact Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार
Arti Singh ने अपनी हल्दी सेरेमनी की शेयर की झलकियां, ढोल के साथ दुल्हन के घर पहुंचकर दूल्हे राजा ने दिया सरप्राइज -Indianews
Lok Sabha Elections 2024: रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को लोगों…, पहले चरण के बाद पीएम मोदी का पहला ट्वीट
Shakun Shastra: सुबह-सुबह दिख जाता है कबूतर? जानिए यह शुभ होता है या अशुभ
LSG vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 177 रन का लक्ष्य, धोनी ने खेली तूफानी पारी
IPL 2024: कप्तान हार्दिक को नजरअंदाज कर आकाश मधवाल ने रोहित से ली सलाह, रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में दिलाई जीत-Indianews