होम / पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला गिरफ्तार

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री रहे विजय सिंगला गिरफ्तार

India News Desk • LAST UPDATED : May 24, 2022, 2:04 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़, Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला कोभ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। उसके बाद राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  सिंगला पर आरोप था कि वह प्रदेश हेल्थ डिपार्टमेंट में रहते हुए हर तरह के टेंडर और काम के बदले एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री से इस संबंध में शिकायतें की गई थी जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने जांच करवाई। भगवंत मान ने इस बीच सिंगला को अपने पास बुलाकर उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद सीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। गौरतलब है कि पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं।

आगे भी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का वादा पूरा करते रहेंगे

Punjab News - Health Minister Vijay Singla - Arrested
Punjab Chief Miniser Bhagwant Mann (file photo)

मुंख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल जैसे भारत मां के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी। केजरीवाल जी ने वादा किया है कि भ्रष्टाचार को जड़ उखाड़ देंगे। इसलिए हम एक प्रतिशत भ्रष्टाचार भी राज्य में नहीं होने देंगे। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने मंत्री को बर्खास्त किया था। देश में सिंगला का दूसरा मामला है जब मंत्री को कैबिनेट से बाहर किया गया।

जनता ने उम्मीदों से सरकार बनाई है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा काम

भागवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत विजय सिंगल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, सिंगल के भ्रष्टाचार में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले थे। वह अधिकारियों से ठेके पर एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। पंजाब की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) बनाई है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है।

मामले को दबाते तो जनता का भरोसा टूटता : भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा है मुझे पता चला था कि कि मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर अथवा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की खरीद-फरोख्त में एक प्रतिशत का कमीशन मांग रहा है। उन्होंने कहा, केवल इस मामले का मुझे ही पता था। मीडिया व विरोधी दलों को भी इस बारे में नहीं बताया गया था।

मान ने सिंगला की गिरफ्तारी से पहले कहा, मैं चाहता तो मामले को गोल-मोल करके दबा सकता था, पर इस तरह जनता का भरोसा टूट जाता है। उन्होंने कहा, मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है और पुलिस को उस पर मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : Punjab Police Intelligence Wing के मुख्यालय पर 80 मीटर दूर से किया गया हमला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Punjab News Punjab Health Minister Vijay Singla Arrested

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews