होम / Punjab Sports : सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रेरित करने वाली : प्रगट सिंह

Punjab Sports : सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रेरित करने वाली : प्रगट सिंह

India News Editor • LAST UPDATED : November 15, 2021, 2:51 pm IST

Punjab Sports खेल मंत्री परगट सिंह ने भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी उड्डना बाज की रिलीज

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:

Punjab Sports एथलेटिक्स में भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने वाले ओलंपियन गुरबचन सिंह रंधावा का खेल जीवन भारतीय खिलाड़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह है। देश के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता एथलीट रंधावा की उपलब्धियां रहती दुनिया तक खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। यह बात पंजाब के खेल और उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री परगट सिंह ने खेल लेखक नवदीप सिंह गिल द्वारा ओलंपियन गुरबचन सिंह रंधावा की लिखी जीवनी उड्डना बाज के रिलीज समारोह में कही।

Punjab Sports टोक्यो ओलपिंक में पाया था पांचवा स्थान

गुरबचन सिंह रंधावा 1964 की टोक्यो ओलंपिक खेल में भारतीय खेल दल का झंडा बुलंद रहा था। उन्होंने 110 मीटर हर्डल्ज में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने 1962 की जकार्ता एशियाई खेल में डिकेथलन में स्वर्ण पदक जीतते हुए बेस्ट एथलीट का खिताब जीता था। गुरबचन सिंह रंधावा को 1961 में अर्जुन पुरस्कार विजेता और 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Also Read : Lakhimpur Kheri Violence : आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.