होम / आखिर क्या हुआ कि Rajasthan CM पर भड़के Captain Amarinder

आखिर क्या हुआ कि Rajasthan CM पर भड़के Captain Amarinder

India News Editor • LAST UPDATED : September 24, 2021, 6:05 am IST

Captain Amarinder Got Angry On Rajasthan CM
इंडिया न्यूज, जयपुर:
कांग्रेस में जब से पंजाब के नए सीएम चुन लिया गया है तब से गाहे-बगाहे कई राजनीतिक लोग पंजाब के पूर्व सीएम को नसीहद देते नजर आ रहे हैं बेशक बाद में उन्हें विरोध भी सहन करना पड़ता हैं वहीं अब पंजाब विवाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी निशाने पर आए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसीहत देने पर अमरिंदर सिंह ने साफ बोल दिया कि गहलोत को पंजाब की बजाय राजस्थान पर ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कांग्रेस अध्यक्ष कई नेताओं की नाराजगी मोल लेकर मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। राजस्थान के सीएम की ऐसी नसीहत देने पर ही कैप्टन अमरिंदर सिंह भड़क गए और बोले वो अपना राजस्थान संभालें, हमारे पंजाब को छोड़ें।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT