होम / Relief To Punjab Farmers 416 करोड़ रुपए का मुआवजा

Relief To Punjab Farmers 416 करोड़ रुपए का मुआवजा

Amit Sood • LAST UPDATED : October 30, 2021, 11:50 am IST

पंजाब सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Relief To Punjab Farmers पंजाब सरकार ने कपास पट्टी के किसानों और मजदूरों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया। सरकार ने गुलाबी सूंडी से खराब हुई कपास की फसल के मुआवजे के लिए 416 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी करने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान शनिवार को पंजाब भवन में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने बताया कि गुलाबी सूंडी से मानसा, संगरूर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला में कपास का भारी नुकसान हुआ, जिस कारण किसानों और कपास बीनने वाले मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कुल 416,18,07,828 रुपए (चार सौ सोलह करोड़, अठारह लाख, सात हजार, आठ सौ अट्ठाईस रुपए) की राशि जारी की जा रही है। यह राशि किसानों और मजदूरों को राहत के तौर पर देने के लिए दीवाली से पहले डिप्टी कमिश्नरों के खातों में भेज दी जाएगी, जिसका आगे किसानों और मजदूरों को सीधा भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशि का 10 प्रतिशत कपास बीनने वाले मजदूरों को राहत के तौर पर दिया जाएगा।

सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध (Relief To Punjab Farmers)

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी तरह डट कर किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और उसकी तरफ से किसानों के कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूरों, किसानों समेत हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुआवजे के वितरण संबंधी अधिक जानकारी देते हुए दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने बताया कि कपास पट्टी में इस बार तकरीबन 7 लाख 51 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कपास बीजा गया और इसमें से तकरीबन चार लाख एकड़ क्षेत्रफल में गुलाबी सूंडी से नुकसान हुआ है।

Also Read: India’s First Voter श्याम सरण नेगी ने कल्पा में किया मतदान

Read More : Mumbai Cruise Drugs Case बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगे आर्यन

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Voting Percentage in India: 2024 चुनाव में बन सकता है मतदान रिकॉर्ड, जानें आजादी से लेकर अबतक के मतदान प्रतिशत में कितना आया अंतर
IPL 2024,RR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Alia Bhatt की इस फिल्म में Bobby Deol की हुई एंट्री, एनिमल के बाद फिरसे विलेन का रोल करेंगे एक्टर
RR vs DC: अपने दूसरे मुकाबले को जीत विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी राजस्थान रॉयल्स, जानें किस टीम का पलड़ा भारी
Lok Sabha Election 2024: असम के लिए AITC के स्टार प्रचारक की सूची जारी, 14 नामों का हुआ ऐलान
IPL 2024: सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहा है मुंबई इंडियंस, लोगों ने शेयर किया मीम्स 
Elvish Yadav Case: एल्विस यादव फिर जाएंगे जेल? कोर्ट ने जारी किया नोटिस
ADVERTISEMENT