इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Stubble Burn पंजाब के किसान धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। इस बार अब तक लगातार दूसरी बार एक दिन 3001 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं जो रिकॉर्ड है।
24 अक्टूबर को इस राज्य में जहां पराली जलाने के मामले जीरो थे, वहीं 29 अक्टूबर से 1353 मामले सामने आने आए और इसके बाद लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को भी पंजाब में सबसे ज्यादा 2895 स्थानों पर पराली जलाई गई थी। एक नवंबर को राज्य में 1796 जगह पराली जलाने की घटनाएं दर्ज कराई गई थीं।
पंजाब में सबसे ज्यादा घटनाएं तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर में हो रही हैं, वहीं हरियाणा के कैथल और करनाल में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही हैं। इसके बाद दिल्ली समेत एनसीआर की आबोहवा खराब हुई है। हरियाणा में 16 शहरों की हवा खराब हो चुकी है। गुरुग्राम और फरीदाबाद तो देश की सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल हैं।
अन्य राज्यों में 214 घटनाओं के साथ मध्य प्रदेश दूसरे और 203 मामलों के साथ हरियाणा तीसरे नंबर पर है। इस साल उत्तर प्रदेश ने पराली जलाने के मामले में खासा अंकुश लगाने में सफलता हासिल की है यहां केवल 87 मामले ही सामने आए हैं।
Read More : Air Pollution सबसे खराब श्रेणी में पहुंची Delhi के सात इलाकों की हवा
किसानों का कहना है कि तमाम सरकारी कवायद के बाद भी पराली जलाने बढ़ते मामलों की वजह रबी की फसल की बुवाई में कम समय और पराली निस्तारण की मशीनों की महंगाई है।
Read More : Punjab MLAs ने की तीन खेती कानून रद करने की मांग
Connect US : Facebook, Twitter
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.