होम / Sukhbir Singh Badal : कृषि कानूनों को रद करे केंद्र

Sukhbir Singh Badal : कृषि कानूनों को रद करे केंद्र

India News Editor • LAST UPDATED : October 5, 2021, 11:19 am IST

Sukhbir Singh Badal  Center Should Repeal Agricultural Laws

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वे केंद्रीय कृषि कानून तुरंत प्रभाव से रद करे। यह मांग उन्होंने मंगलवार को लखीमपुर घटना को लेकर बुलाई गई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के दौरान की। इस दौरान बादल ने आम आदमी पार्टी को सिख धर्म के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक के बाद सुखबीर सिंह बादल ने किसानों की हत्या किए जाने की घटना की निंदा की।

Sukhbir Singh Badal : देश का किसान संघर्ष कर रहा

शिअद मुख्यालय में कोर कमेटी के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिअद प्रधान ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसान देश में संघर्ष कर रहे हैं। लखीमपुर में किसानों की हत्या की जाती है। देश के अन्नदाता की मांगों को ठुकराया जा रहा है। यदि जल्द कृषि कानूनों पर केंद्र कोई फैसला नहीं लेती है तो और न जाने कितने किसानों की जानें चली जाएंगी।

कांग्रेस पर कसा तंज

पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह पर सुखबीर सिंह बादल ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस है कि नहीं अभी यह ही नहीं पता। हालात यह है कि मुख्यमंत्री को ही नहीं पता कि वह मुख्यमंत्री है। यही हाल संगठन में है। संगठन में कांग्रेस प्रधान को यह नहीं पता है कि वह अब भी क्या कांग्रेस प्रधान हैं। मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उसे यह नहीं पता है कि वह मंत्री है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT