होम / पंजाब में 1992 में मनाया गया था सबसे पहला गणपति महोत्सव

पंजाब में 1992 में मनाया गया था सबसे पहला गणपति महोत्सव

India News Editor • LAST UPDATED : September 10, 2021, 12:28 pm IST
गणपति महोत्सव के लिए विभिन्न पंडालों में हुआ गणपति पूजन
कोविड प्रोटोकॉल के चलते श्रद्धालु आनलाइन देखेंगे गणपति महोत्सव
इंडिया न्यूज, लुधियाना:

गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं का शुक्रवार को इंतजार खत्म हुआ और गणपति महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। पंजाब भर में मनाए जाने वाले गणपति उत्सव के लिए विभिन्न पंडालों में गणपति जी की मूर्तियां सजकर विराजमान हो गई है और श्रद्धालुओं ने विधिवत गणपति जी का पूजन और स्वागत किया। गणपति महोत्सव को मनाने के लिए लुधियाना में 500 से अधिक पंडाल बनाए गए हैं, इसी तरह जालंधर, अमृतसर, पटियाला वह अन्य शहरों में गणपति उत्सव को लेकर भारी उत्साह पाया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी गणपति जी को विराजमान किया है और गणपति जी की पूजा अर्चना शुरू की है।
 लगभग 150 साल पहले गणपति महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र से हुआ था। महाराष्ट्र में श्री बाल गंगाधर तिलक ने इसकी शुरुआत की थी। अंग्रेजी हुकूमत के समय उन्होंने इसके माध्यम से देश में एकता, भक्ति और देश प्रेम जागृत करने का प्रयास किया था। मगर पंजाब में गणपति महोत्सव 1992 से मनाया जाना शुरू हुआ। पंजाब में गणेश महोत्सव की शुरुआत का श्रेय पूर्व विधायक एवं बाबा गणपति सेवा संघ के प्रधान स्वर्गीय हरीश बेदी को जाता है। 1990 में व्यापार के संबंध में जब स्वर्गीय हरीश बेदी मुंबई गए थे तो वहां उन्होंने गणेश महोत्सव को देखा और इसे पंजाब में मनाने का मन बनाया। पंजाब में पहली बार 1992 में लुधियाना की जनकपुरी में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान करवाया और तब से शुरू हुआ गणेश महोत्सव आज पूरे पंजाब में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सबसे पहले स्वर्गीय बेदी ने 14 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित करवाई थी।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT