होम / Lakhimpuri Case हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे लखीमपुर खीरी की ओर मार्च : सिद्धू

Lakhimpuri Case हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो करेंगे लखीमपुर खीरी की ओर मार्च : सिद्धू

India News Editor • LAST UPDATED : October 5, 2021, 2:15 pm IST
Lakhimpuri Case
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर कल तक किसानों की नृशंस हत्या के पीछे केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगा। वहीं सिद्धू ने ट्वीट जारी कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का भी विरोध जताया। बता दें कि लखीमपुर जाने की कोशिश में गिरफ्तार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस को ही अस्थाई जेल बनाया गया है।

लेटेस्ट खबरें