होम / Rajasthan News: सियासी संग्राम के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तनोट माता के दर्शन किए

Rajasthan News: सियासी संग्राम के बीच सीएम अशोक गहलोत ने तनोट माता के दर्शन किए

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : September 26, 2022, 12:47 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Amid political battle, CM Ashok Gehlot visits Tanot Mata Mandir): राजस्थान में सियासी संग्राम ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर घमासान जारी है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले अशोक गहलोत कई बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
इस बीच सीएम ने जैसलमेर में तनोट माता के भी दर्शन किए, मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मां तनोट के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सीएम ने शहीदों को किया नमन

जैसलमेर दौरे पर आए सीएम अशोक गहलोत का सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जैसलमेर नॉर्थ असीम व्यास ने स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को तनोट माता की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम अशोक गहलोत के साथ रहे।

जनप्रतिनिधियों में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शायद ही जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वे देश के कई बड़े मंदिरों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं। जैसलमेर में तनोट माता दर्शन के लिए पहुंचे सीएम का स्वागत करने के लिए स्थानीय नेता उत्साहित दिखाई दिए।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.