होम / Himachal Election 2021 Results चारों उप चुनावों में कांग्रेस की जीत

Himachal Election 2021 Results चारों उप चुनावों में कांग्रेस की जीत

Amit Sood • LAST UPDATED : November 2, 2021, 3:55 pm IST

अधिकारिक घोषणा होना बाकी
इंडिया न्यूज, शिमला।
Himachal Election 2021 Results हिमाचल प्रदेश में हुए हुए चारों उप चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कड़े मुकाबले में भाजपा के खुशाल ठाकुर को हरा दिया है। बताया जाता है कि प्रतिभा सिंह 9558 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 366562 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर को 357004 वोट मिले। वहीं, 133956 मतदाताओं ने नोटा का बटन भी दबाया। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। टोटल वोट 744792 थे।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत (Himachal Election 2021 Results)

उधर, शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय चेतन बरागटा को 6293 मतों के अंतर से हरा दिया है। रोहित ठाकुर को कुल मिलाकर 29955 वोट मिले हैं, जबकि चेतन बरागटा को 23662 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नीलम सरैइक अपनी जमानत नहीं बचा पाई है। उन्हें मात्र 2644 वोट मिले हैं। निर्दलीय सुमन कदम को 170 मत मिले। वहीं, 176 लोगों ने नोटा दबाकर चारों में से सभी उम्मीदवारों को नकारा है। वहीं, अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने 3162 वोटों से जीत दर्ज की है। फतेहपुर सीट से कांग्रेस के भवानी पठानिया 5789 मतों से जीते हैं। अभी चुनाव परिणाम का अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। परिमाण की अधिकाधिक घोषणा होना बाकी है।

Also Read : Ellenabad Election 2021 Results अभय चौटाला 6708 वोटों के अंतर से जीते

Read More :Corona Update कोरोना के नए केस घटे, मौत के आंकड़ों चिंताजनक

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.