होम / Mandi By-Election जयराम ठाकुर ने किया मतदान

Mandi By-Election जयराम ठाकुर ने किया मतदान

Amit Sood • LAST UPDATED : October 30, 2021, 8:33 am IST

इंडिया न्यूज, शिमला।
Mandi By-Election मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी संसदीय क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए मंडी के सिराज विधान सभा क्षेत्र की मुरहाग ग्राम पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के मतदान केन्द्र संख्या 36 में अपने परिवार के सदस्यों सहित मतदान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार के उपयोग से हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होती है।

Mandi By-Election एक बजे तक 31% मतदान

मंडी संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक 31% मतदान हुआ है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 33.19%, अर्की विधानसभा क्षेत्र में 27.85%, जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 32.58% मतदान हुआ है।

Also Read : Aryan Khan released मन्नत पहुंचे, दिवाली जैसा माहौल

Read More : Mumbai Cruise Drugs Case बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगे आर्यन

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.