होम / Padma Bhushan 2021 रामविलास पासवान मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, बिहार से पांच को सम्मान

Padma Bhushan 2021 रामविलास पासवान मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित, बिहार से पांच को सम्मान

Sunita • LAST UPDATED : November 8, 2021, 1:46 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Padma Bhushan 2021 केंद्र सरकार के मंत्री रहे लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा 119 पद्म पुरुष्कार दिए गए। कोरोनाकाल के बाद इस साल 2021 में पद्म पुरुष्कार दिये जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ये पुरुष्कार दिये जा रहे हैं। जहां सभी सम्मानित किये गये। आज सोमवार को दिन के 11 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बता दें कि पिछले साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था।

कई बार रह चुके मंत्री Padma Bhushan 2021

बिहार के नेता व केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे रामविलास पासवान को इस बार पद्म भूषण अवार्ड दिया गया। लोजपा संस्थापक को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान दिया गया।

बता दें कि रामविलास पासवान का निधन पिछले साल 2020 में हो गया है। बिहार से लेकर केंद्र तक उनकी सियासी तूती कभी बोलती रही। उन्हें दलितों का बड़ा नेता माना जाता रहा । उनके निधन के बाद से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठती रही है।

जनसेवा में विशेष योगदान के लिए सम्मान Padma Bhushan 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बता दें कि बिहार के पांच हस्तियों का चयन इस बार पद्म सम्मान के लिए किया गया था।

जिनमें लोजपा संस्थापक के साथ ही गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी शामिल हैं। मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया है।

इस दिन हुई थी घोषणा Padma Bhushan 2021

पद्म अवार्ड के लिए चयन किये गये नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या ही कर दी गई थी। बिहार से ही कला के क्षेत्र में दुलारी देवी और रामचंद्र मांझी जबकि चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए डॉ. दिलीप कुमार सिंह को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है। देशभर के कुल 119 हस्तियों को ये सम्मान आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए हैं।

Also Read : Corona Update Today 24 घंटे में 13204 लोग कोरोना से उबरे

Also Read : Corona Return : यूरोप में फिर बढ़े पॉजिटिव केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.