होम / Prashant Kishor की सोनिया के साथ कल फिर बैठक

Prashant Kishor की सोनिया के साथ कल फिर बैठक

Vir Singh • LAST UPDATED : April 21, 2022, 6:25 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कल एक बार फिर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ बैठक करेंगी। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ दो दिन की बातचीत के बाद प्रशांत किशोर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता अभी संगठन प्रशांत किशोर द्वारा दिए प्रेजेंटेशन की लगभग 600 स्लाइडों की जांच कर रहे हैं।

इस दिन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पीके

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीके आगामी 29 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने की बात सिर्फ सोनिया गांधी और प्रशांत किशोर के बीच है। साथ ही सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रमुख द्वारा गठित समिति का किशोर के पार्टी में शामिल होने के संबंध में कुछ नहीं कहना है।

पार्टी नेताओं ने अभी प्रेजेंटेशन का एक हिस्सा देखा

पार्टी के नेताओं ने प्रशांत किशोर द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन का एक हिस्सा देखा है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर ने पार्टी को जो टिप्स दिए हैं, वे अब बाहर आने लगे हैं। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार चुनावी रणनीतिकार ने अपने ब्लू प्रिंट में पार्टी को पुराने सिद्धांतों पर लौटने, जमीनी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और स्थायी पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने को कहा है।

लेटेस्ट खबरें