होम / Rafale Deal: भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Rafale Deal: भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

India News Editor • LAST UPDATED : November 9, 2021, 1:22 pm IST

Rafale Deal 2007 से 2012 के बीच किसकी सरकार थी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Rafale Deal हाल ही में फ्रांस की एक पत्रिका द्वारा किए गए खुलासे के बाद भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने मीडियापार्ट की रिपोर्ट का ही जिक्र करते हुए कांग्रेस पर राफेल डील में कमीशन लेने का आरोप लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रिपोर्ट में एक बिचौलिए के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि जिस बिचौलिए का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आया था, उसी का नाम राफेल डील में भी आया है। संबित पात्रा ने कहा कि ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ। आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा।

पात्रा ने कहा कि खुलासा हुआ है कि 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है- सुषेण गुप्ता। पात्रा ने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसे अगस्ता वेस्टलैंड केस का किंगपिन माना जाता है।

Rafale Deal भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें, जो भ्रम फैलाने की कोशिश उनकी पार्टी ने की है। उन्हीं की पार्टी पर खुलासा हुआ है कि घूसखोरी 2007 से 2012 तक हुई। 10 साल तक भारतीय वायुसेना के पास फाइटर एयरक्राफ्ट नहीं थे। 10 साल तक सिर्फ समझौता किया गया और डील को अटकाए रखा गया।

ये समझौता सिर्फ कमीशन के लिए अटकाए रखा गया। ये समझौता एयरक्राफ्ट के लिए नहीं हो रहा था। बल्कि कमीशन के लिए हो रहा था।

Also Read : Punjab Cabinet Meeting Today हो सकते हैं कई अहम फैसले

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.