होम / UP Assembly Election 2022 : मायावती से मिलने पहुंची प्रियंका

UP Assembly Election 2022 : मायावती से मिलने पहुंची प्रियंका

India News Editor • LAST UPDATED : November 14, 2021, 1:53 pm IST

UP Assembly Election 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

UP Assembly Election 2022 उत्तरप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां पूरे उफान पर हैं। दोनों प्रमुख राष्टÑीय दलों के नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर यूपी में डेरा डाला हुआ है। भाजपा नेता जहां लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार लखनऊ में रहकर चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी हुई हैं।

UP Assembly Election 2022 रविवार को बसपा नेता से मिली

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बता दें कि शनिवार को मायावती की मां रामरती का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।

वह 92 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की सूचना सार्वजनिक होने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।

सीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

बसपा सुप्रीमों मायावती से इस कठिन समय में संवेदनाएं जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विस अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल सहित कई राजनीतिज्ञों ने दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

Also Read : Corona Return in Europe : तेजी से बढ़ रहे नए केस, स्थिति गंभीर

Connect With Us : Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें