होम / UP Assembly Elections पूर्व सांसद मलिक सपा में शामिल, बदले समीकरण, ये है सीटों का गणित

UP Assembly Elections पूर्व सांसद मलिक सपा में शामिल, बदले समीकरण, ये है सीटों का गणित

Sunita • LAST UPDATED : November 11, 2021, 4:13 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Assembly Elections उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने समीकरण बैठाने शुरू कर दिए हैं। इस काम में जुटे सियासत के महारथी अपना-अपना गणित बैठाने में लगे हुए हैं। सपा और रालोद के बीच गठबंधन लगभग तय है।

सीटों के बंटवारे के गणित में सपा और रालोद मुजफ्फरनगर जिले की चार-चार सीटों पर दावा कर रहा है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के सपा में शामिल हो जाने से चरथावल सीट पर नए समीकरण बन रहे हैं। अब फैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

सरगर्मी और उठापटक तेज UP Assembly Elections

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही सियासी उठापटक तेज हो गई है। चुनावी मैदान में उतरने के लिए सभी अपना गणित लगाते हुए दावा ठोक रहे  हैं। रालोद और सपा के बीच गठबंधन में सबसे ज्यादा अहम सीटों का बंटवारा है। चर्चा है कि शुरूआती बातचीत में रालोद ने बुढ़ाना, चरथावल, मीरापुर और पुरकाजी सीट पर दावा किया है। रालोद की मंशा है कि सपा को सिर्फ खतौली और सदर सीट ही दी जाए।

उधर सपा भी चार सीटों पर दावा कर रही है। सदर खतौली और चरथावल के अलावा मीरापुर और पुरकाजी में सपा एक सीट चाहती है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे तो सीटों को लेकर सियासी गणित और अधिक गरमाएगा। दोनों राजनीतिक दल शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपना-अपना गणित बता रहे हैं। दोनों दलों के स्थानीय नेताओं ने हाईकमान को गणित समझाया है, अब सीटों पर फैसला शीर्ष नेतृत्व को करना होगा।

हरेंद्र मलिक और चरथावल पर पेंच UP Assembly Elections

गठबंधन में रालोद ने चरथावल विधानसभा पर भी अपना दावा किया था। लेकिन पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक के सपा में शामिल हो जाने के बाद सीट का गणित बदल गया है। पूर्व विधायक पंकज मलिक चरथावल से दावेदारी पेश कर सकते हैं। मलिक परिवार के सपाई बनते ही चरथावल विधानसभा सीट पर पेंच फंस गया हैं।

कौन किस विधानसभा सीट को छोड़ रहा UP Assembly Elections

गठबंधन में रालोद सदर और खतौली विधानसभा को सपा के लिए छोड़ना चाहती है। जबकि सपा बुढ़ाना विधानसभा को रालोद के लिए छोड़ने के लिए तैयार है। मीरापुर और पुरकाजी पर बैठकर बात करने की स्थिति है, जबकि चरथावल पर सबसे अधिक उठापटक रहेगी।

सपा और रालोद दोनों खाली हाथ UP Assembly Elections

प्रत्येक सीट पर भाजपा का कब्जा है। सदर सीट पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, बुढ़ाना में भाजपा के उमेश मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट पर प्रमोद ऊंटवाल, मीरापुर में अवतार भड़ाना और खतौली में विक्रम सैनी विधायक है। चरथावल से विधायक चुने गए विजय कश्यप का निधन हो चुका है। वर्तमान में सभी सीटों पर भाजपा के विधायक है।

Also Read : IVF Treatment : आईवीएफ उपचार के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Also Read : How to Make Good Health By Drinking Hot Water गर्म पानी पीने से कैसे बनाएं अच्छी सेहत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें