होम / Uttarakhand Election 2022 भाजपा के महासंपर्क अभियान का आगाज

Uttarakhand Election 2022 भाजपा के महासंपर्क अभियान का आगाज

Amit Sood • LAST UPDATED : November 10, 2021, 4:24 pm IST

इंडिया न्यूज, देहरादून।
Uttarakhand Election 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को उत्तराखंड में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने पूरे प्रदेश में एक साथ चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी।

एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे (Uttarakhand Election 2022)

मदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे। इस अभियान के तहत लोगों से संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि अभियान 20 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही महासंपर्क अभियान बुधवार को राज्य के अन्य जिलों से भी शुरू कर दिया गया है।

Also Read : Rajasthan Big Accident आग से 12 लोग जिंदा जले

Also Read : Fire In Bhopal Hamidia Hospital भेंट चढ़ा बच्चा, 12 साल बाद गूंजी थी किलकारी

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.