होम / West Bengal Govt ममता बनर्जी ने किया कैबिनेट में फेरबदल

West Bengal Govt ममता बनर्जी ने किया कैबिनेट में फेरबदल

Vir Singh • LAST UPDATED : November 9, 2021, 9:26 pm IST

इंडिया न्यूज, कोलकाता:

West Bengal Govt पश्चिम बंगाल कैबिनेट में फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फेरबदल के दौरान किसी नए चेहरे को शामिल नहीं किया गया है और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग का प्रभार अपने पास रखा है। उनके पास गृह, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार समेत कुछ अन्य विभाग भी हैं। गौरतलब है कि टीएमसी के नेता और राज्य के मंत्री 75 वर्षीय सुब्रत मुखर्जी का पिछले हफ्ते गुरुवार को निधन हो गया था। पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा को आर्थिक सलाहाकार बनाने का फैसला किया गया है।

West Bengal Govt जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

राज्य के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद अब पुलक रॉय पंचायत विभाग का काम देखेंगे। राज्य के जल संसाधन मंत्री मानस भूनिया उपभोक्ता सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पंचायत राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार बेचाराम मन्ना को दिया गया है। वर्तमान में वह श्रम राज्य मंत्री हैं। स्वनिर्भर और स्वनियुक्त मामलों का अतिरिक्त प्रभार शशि पांजा को दिया गया है। फिलहाल शशि पांजा के पास महिला और बाल कल्याण मंत्री का प्रभार है।

तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने पहली बार किया मंत्रिमंडल का विस्तार

तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार किया है। विधानसभा चुनाव में ममता ने बीजेपी को हराकर फिर से बंगाल की सत्ता हासिल की थी। उसके बाद से लगातारा विधानसभा उपचुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी जीत हासिल कर रही है।

Read More : Punjab Crisis पंजाब सरकार के महाधिवक्ता देओल का इस्तीफा मंजूर

Connect Us : Facebook Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT