होम / Rajasthan Election 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए सीएम गहलोत का नया दांव, किए कई वादे

Rajasthan Election 2023: महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए सीएम गहलोत का नया दांव, किए कई वादे

Shanu kumari • LAST UPDATED : October 25, 2023, 4:09 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख और परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव को लेकर सारी पार्टियां काफी एक्टीव मोड में नजर आ रही है। जनता को लुभाने के लिए कई ऐलान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुंझुनू में जनसभा की है। इस दौरान उन्होंने सरकार आने पर 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देनें का ऐलान किया है।

  • महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि
  • सरकार आने पर 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर

झुंझुनू में जनसभा

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो एक करोड़ पांच लाख परिवारों को पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। साथ हीं परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सम्मान राशि भी दी जाएगी। इस सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “आज की सरकार केवल दो उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्हें देश की पूरी सम्पति सौंपा जा रहा है। हवाई अड्डे, बंदरगाह और बड़े-बड़े PSU दे दिए जा रहे हैं। ये कैसी सरकार है जो रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर पा रही हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।”

मोदी सरकार पर जमकर हमला

वहीं उन्होंने राजस्थान की जनता को सम्मान देते हुए कहा कि ”यहां कि मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश हैं। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली। इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम।” वहीं उन्होंने झुंझुनू के सम्मान में कहा कि झुंझुनू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है।

यहां का इतिहास शौर्य का है। जिस पर पूरे देश को गर्व है। इसके साथ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में बेरोज़गारी चरम पर है। आज देश में महिला आरक्षण के बिल लाए जाते हैं। लेकिन इसे दस सालों बाद लागू किया जाता है। मोदी जी की सारी योजनाएं खोखली है।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.