India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Ajmer News: अजमेर जिले में चार साल का एक अनाथ बच्चा अब अपनी नई मां के साथ स्पेन जाने वाला है। स्पेन की इस महिला ने सरकारी साइट कारा के जरिये इस बच्चे को गोद लिया है। महिला ने तीन साल पहले बच्चे को गोद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
जिले में एक चार साल के अनाथ बच्चे को अब मां का सहारा मिल गया, सात समंदर पार रहने वाली स्पेन की एक महिला ने सरकारी साइट कारा के माध्यम से चार साल के बच्चे को गोद लिया है। अब यह बच्चा अपनी नई मां के साथ स्पेन जाएगा।
आज बच्चा गोद दिया गया
असिस्टेंट डायरेक्टर संजय सावलानी ने बताया कि स्पेन की रहने वाली एक महिला ने सरकारी साइट कारक के माध्यम से बच्चे को गोद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसके बाद आज बच्चा गोद दिया गया। उन्होंने बताया कि इस साइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद तीन साल की वेटिंग रहती है।
जिसमें होम स्टडी, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बच्चे की कस्टडी सौंपी जाती है। बच्चे को सौंपने के लिए विधिक अनुमति लेनी पड़ती है। जो कि कलेक्टर द्वारा पूर्व में दी जा चुकी है। अब यह बच्चा अपनी नई मां के साथ स्पेन जाएगा।
Rajasthan News: कोर्ट से आसाराम को मिली 7 दिन की पैरोल, महाराष्ट्र के लिए रवाना