India News RJ (इंडिया न्यूज़), Alwar News: राजस्थान के अलवर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अलवर के राजगढ़ में अचानक उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब राजगढ़ में अजगर नजर आया। यह अजगर 12 फीट लंबा था, जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुटने लगे। इतने लंबे अजगर को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं इस अजगर को रेस्क्यू करने में भी काफी समय लगा। वन विभाग की टीम ने इसे लवकुश वाटिका में छोड़ दिया। इससे पहले जब अजगर को पकड़ा गया तो स्थानीय लोगों ने उसके साथ फोटो और वीडियो बनाए।
यह अजगर भी 12 फीट लंबा था, लोगों ने स्थानीय निवासियों से जामवाड़ा के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। इतना भारी अजगर देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं, इस अजगर को रेस्क्यू करने में भी काफी समय लगा।
खेत में निकला अजगर, ग्रामीणों ने दी रेस्क्यू टीम को सूचना
दरअसल, यह अजगर राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग स्थित गोठ गांव में निकला। स्थानीय ग्रामीण जीतू मीणा के खेत में अजगर नजर आया है। जैसे ही अजगर दिखा लोगों की इसे देखने के लिए भीड़ इकठ्ठा हो गई। जिसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम के सदस्य जुगनू तम्बोली मौके पर पहुंचे। इसमे टीम के सदस्य को भी रेस्क्यू करने में काफी समय लगा था। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रवासियों ने रेस्क्यू करने में तंबोली की मदद भी की।
Mandi Accident: शादी के बाद छाया मातम! 700 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत
आधे घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जुगनू तम्बोली ने ही खेत में अजगर नजर आने की सूचना दी थी। अजगर भी काफी लंबा था ऐसे में रेस्क्यू करना भी टीम के लिए आसान नहीं था। अजगर को रेस्क्यू करने में करीब आधे घंटे का समय लग गया था। इस दौराम महिलाओं ने अजगर को पकड़ने में मदद की थी। जिसके बाद अजगर को पकड़कर वन विभाग सौंपा गया। जिसके बाद अजगर को राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग स्थित लवकुश वाटिका में छोड़ गया है।