होम / Assembly By Election 2024: राजस्थान उपचुनाव को लेकर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

Assembly By Election 2024: राजस्थान उपचुनाव को लेकर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 16, 2024, 2:08 pm IST

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Assembly By Election 2024:  राजस्थान में आने वाले उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में राजस्थान उपचुनाव 2024 को लेकर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल ने बड़ा बयान दिया है। राजस्थान उपचुनाव 2024 के लिए माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी का फोकस इस बार बूथ मजबूती पर रहेगा। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की अराजकता और भ्रष्टाचार के कारण जनता ने उनकी सरकार को बदला। सैनी ने जोर देकर कहा कि किसी जाति विशेष को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा और जो भी सर्वे के आधार पर जीत सकता है, उसे ही प्रत्याशी बनाया जाएगा।

मतदान को सुनिश्चित करने और जीतने का दावा किया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी ने स्वीकार किया कि 2023 और 2024 के चुनावों में पार्टी कुछ जगहों पर पिछड़ी थी, खासकर 6 विधानसभा सीटों पर। उन्होंने इस बार बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर देने की बात कही और प्रभावशाली लोगों के बीच बैठकें कर मतदान को सुनिश्चित करने और जीतने का दावा किया।

RC Delay Complaints Delhi: RC देने में देरी पर परिवहन मंत्री की सख्त चेतावनी, डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट होंगे रद्द

कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभूलाल सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उनके शासनकाल को भय, भ्रष्टाचार और अराजकता से भरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं, और सरकार केवल 5-स्टार होटलों में आनंद लेती रही, जबकि कोरोना महामारी के दौरान जनता परेशान थी। सैनी ने कहा कि इन सब कारणों के चलते जनता ने कांग्रेस सरकार को हटाया।

‘भरोसा नहीं तो कुछ नहीं’, PM मोदी के दूत ने पाकिस्तान की धरती पर उसी को लगाई लताड़, ड्रैगन के अलावा इन तीन दुश्मनों का भी किया जिक्र!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.