India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Borewell Accident:  बोरवेल में गिरी नीरू को बचाने के लिए पिछले 14 घंटे से प्रयास जारी हैं। बोरवेल के पास 35 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। एक एलएनटी, 4 जेसीबी और दो ट्रैक्टरों की मदद ली गई। पाइपों की 20 फीट की सुरंग बनाई गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रात से ही बचाव अभियान चला रही हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा, प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

दौसा के बांदीकुई में बुधवार (18 सितंबर) शाम दो साल की नीरू 600 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची अपने घर के पास खेलते समय बोरवेल में गिर गई। सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान में जुटी हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान की सड़कों पर जलभराव, जानें आज कहां बरसेंगे बादल?

लोकेश सोनवाल ने जानकारी दी

दौसा के एडिशनल एसपी (SP) लोकेश सोनवाल ने जानकारी दी कि, बोरवेल करीब 600 फीट गहरा है और बच्ची करीब 20 से 25 फीट नीचे फंसी हुई है। प्रथम दृष्टया नीरू अभी जीवित है। जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बच्ची की मां बोली- नीरू खेल रही थी, पता ही नहीं चला कब गड्ढे में गिर गई हादसे के बाद बच्ची की मां कविता गुर्जर का रो-रोकर बुरा हाल है। कविता ने रोते हुए बताया कि नीरू बच्चों के साथ खेल रही थी। पता ही नहीं चला कब गड्ढे में गिर गई। उन्होंने कहा कि नीरू को कभी घर के बाहर नहीं छोड़ा जाता था। आज वह गलती से बाहर चली गई थी। नीरू तीन बहनों में सबसे छोटी है। उसकी दो बड़ी बहनें खुशी और राशि हैं।

Lebanon को धीरे-धीरे ये देश दे रहा जहर, वायरल हो गया ऐसा Video, फटी रह गई दुनिया की आंखें