India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan News: राजस्थान के सिरोही जिले के विरोली ग्राम निवासी पूर्व सूबेदार मेजर नैनसिंह देवड़ा का गत सप्ताह शुक्रवार को निधन हो गया था। आपको बता दें कि उनके निधन के बाद लगातार बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उनके देश हित में की गई सेवा को भी याद किया।
महापुरुषों के लिए जाना जाता है
आपको बता दें कि पूर्व सूबेदार मेजर नैनसिंह देवड़ा भारतीय सेना में बहादुरी के लिए कई पदकों से नवाजे गए थे। विरोली गांव वीर महापुरुषों के लिए जाना जाता है। गांव के बहुत लोग देश के लिए अपनी सेवा दे चुके।
बहादुरी का परिचय दिया था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत-पाकिस्तान और चीन के साथ हुए युद्ध के दौरान पूर्व सूबेदार मेजर नैनसिंह देवड़ा ने अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया था। इसके लिए उन्हें भारतीय सेना की तरफ से युद्ध सेवा पदक 1962, समर सेवा स्टार 1965, रक्षा पदक 1971, संयुक्त राष्ट्र संघ सेना कांगो दक्षिण अफ्रीका, विदेश सेवा मेडल सहित करीब 1 दर्जन से ज्यादा पदकों से नवाजा गया था।