India News (इंडिया न्यूज)Rajasthan Politics: जयपुर में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन पर तीखा पलटवार करते हुए उनकी राजनीति को ‘जुगलबंदी’ करार दिया। राठौड़ ने कहा, “यह कांग्रेस की छोटी मानसिकता का नमूना है। सत्ता में रहकर उन्होंने केवल स्वार्थ साधा और युवाओं का भविष्य बेच दिया।”

सऊदी अरब को मिला नया खजाना, तेल और गैस के बाद अब इसकी मदद से होगा मालामाल, पुरा मामला जान सख्ते में आ गई दुनिया

दिखावटी प्रेम दिखा रहे कांग्रेस के नेता

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, “कल तक जो नेता एक-दूसरे को सार्वजनिक मंचों पर नीचा दिखाने में लगे थे, आज दिखावटी प्रेम गीत गा रहे हैं। यह उनकी दोहरी राजनीति का प्रमाण है। कांग्रेस के नेता अपने फायदे के लिए देश को भी बेचने से नहीं हिचकिचाएंगे।”

पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई

राज्यवर्धन ने कांग्रेस की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा, “वे जूते-सैंडल की चर्चा में मशगूल हैं, जबकि उनके कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं और नेता मलाई खा रहे हैं। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी उन्होंने पानी का नाम तक नहीं लिया। अब, जब डबल इंजन सरकार के प्रयासों से पानी की योजनाएं लागू हो रही हैं, तो वे शोर मचा रहे हैं।”

कांग्रेस करती है दिखावा

उन्होंने कांग्रेस पर दिखावटी एकता का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल सत्ता हासिल करने की रणनीति है। “कांग्रेस जनता की भलाई की अनदेखी करती है और स्वार्थपूर्ण राजनीति करती है। उनके धरने-प्रदर्शन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी गिरती साख को बचाने के लिए हैं।”

सोशल मीडिया पर राज्यवर्धन का बयान वायरल

राज्यवर्धन का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे कांग्रेस पर सीधा हमला माना जा रहा है। उनकी तीखी टिप्पणियों ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

भगवान कृष्ण ने पांडवों के लिए मांगे थे 5 गांव, जाने आज किस नाम से जाने जाते हैं।