होम / Jhunjhunu News: एक छोटे से कीड़े ने ली शख्स की जान, डॉक्टर्स की जांच ने उड़ाए सभी के होश

Jhunjhunu News: एक छोटे से कीड़े ने ली शख्स की जान, डॉक्टर्स की जांच ने उड़ाए सभी के होश

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 24, 2024, 11:54 am IST
India News RJ (इंडिया न्यूज़), Road Accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल  राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक व्यक्ति की घोड़ा मक्खी के हमले से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जब खेत में फसल काट रहे लोगों पर घोड़ा मक्खियों ने हमला किया। जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद घायलों को जीवन ज्योति एंबुलेंस से सुरजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर नरेश कुमार ने दी ये जानकारी

डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य 6-7 लोगों को इलाज चल रहा है। बता दें कि, घोड़ा मक्खियां अपने दर्दनाक काटने के लिए जानी जाती हैं। ये घोड़ा मक्खियां आमतौर पर जंगलों में पाई जाती है।

कितनी खतरनाक होती है घोड़ा मक्खियां

घोड़ा मक्खियां काफी खतरनाक होती हैं। इनके काटने से गंभीर दर्द और त्वचा में गहरे घाव हो सकते हैं। ये मच्छरों की तरह नहीं बल्कि एक कट के रूप में प्रभावित करती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। घोड़ा मक्खियां आमतौर पर जंगली इलाकों, घोड़ों के अस्तबल और दलदली क्षेत्रों में पाई जाती हैं। ये जानवरों और मनुष्यों दोनों पर हमला कर सकती हैं, और इनके काटने से होने वाले दर्द और संभावित स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर हो सकती हैं। इसीलिए, इनसे बचने के लिए सुरक्षा उपायों का ध्यान रखना जरूरी है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.