India News (इंडिया न्यूज़) Rajsthan News:  धौलपुर जिले के कंचनपुर इलाके में एक  ऐसा नजारा बाड़ी उपखंड के कंचनपुर इलाके के मठ नीमखेड़ा गांव में देखने को मिला। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यहां  किसी संत को कांवड़ चढ़ाई

मिली जानकारी के मुताबिक,  सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले संत रामगिरी महाराज के सेवकों ने उन्हें कांवड़ चढ़ाई। आमतौर पर कांवड़ भगवान शिव को चढ़ाई जाती है। लेकिन यहां संत को कांवड़ चढ़ाने की परंपरा ने सभी को हैरान कर दिया। सिर्फ कांवड़ ही नहीं सेवकों ने संत रामगिरी महाराज को पंचामृत- दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से स्नान भी कराया। यह देख गांव के लोग भारी संख्या में जुट गए। महिलाओं और पुरुषों की भीड़ जुट गई। वे इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने लगे।

लोग इसे आस्था से जोड़ रहे हैं। लेकिन यह बड़ी अनूठी परंपरा लग रही है। संत रामगिरी महाराज के सेवकों ने बताया कि हमारे गुरुजी बहुत पहुंचे हुए महात्मा हैं। हम हर साल उनकी इसी तरह सेवा करते हैं। यह आस्था का विषय है। इस अनोखी घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। कोई इसे अंधविश्वास मान रहा है तो कोई इसे आस्था का प्रतीक बता रहा है। इस अनोखी परंपरा को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कह रहे हैं। तो यह थी कंचनपुर थाना क्षेत्र की अनोखी खबर जहां एक संत को कांवड़ चढ़ाई गई।

राम मंदिर पर आंतकी हमले की साजिश नाकाम, पहले ही धरा गया संदिग्ध ; ISI से जुड़े तार