Hindi News / Rajasthan / Municipalitys Special Cleanliness Campaign Instructions To Improve Cleanliness System

नगर पालिका का विशेष सफाई अभियान, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश

India News(इंडिया न्यूज), Sirohi: माउंटआबू नगर पालिका प्रशासन ने रविवार से जनसहभागिता के साथ विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया और 4 ट्रैक्टर ट्रॉली कचरा एकत्रित कर उठवाया गया। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे गांधी वाटिका परिपथ से इस विशेष […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
India News(इंडिया न्यूज), Sirohi: माउंटआबू नगर पालिका प्रशासन ने रविवार से जनसहभागिता के साथ विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया और 4 ट्रैक्टर ट्रॉली कचरा एकत्रित कर उठवाया गया। आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे गांधी वाटिका परिपथ से इस विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माउंटआबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया ने किया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को गांधी वाटिका और नक्की झील के आसपास सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

जुड़ने के लिए प्रेरित करें

आपको बता दें कि इस सफाई अभियान में नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक श्याम जनवा, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, पार्षद मांगीलाल काबरा सहित सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। गांधी वाटिका, बुद्ध फल गार्डन और नक्की झील परिपथ में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन और अन्य कचरा उठाया गया।सफाई अभियान के दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को कचरा डस्टबिन में डालने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की तरफ से लोगों से अपील की गई कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अन्य लोगों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

Tags:

sirohi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue