राजस्थान के इस जिले में व्यापारियों का विरोध प्रद्रशन, बाजार शटडाउन; जानें क्या है पूरा मामला
Protest against Nagar Nigam
India News (इंडिया न्यूज़),Protest against Nagar Nigam: अजमेर में नगर निगम से नाराज व्यापारियों ने शहर के 25 प्रमुख बाजार बंद रखे। श्री व्यापारी महासंघ ने निगम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बंद का ऐलान किया है। व्यापारियों ने निगम द्वारा वसूले जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में यह बंद बुलाया है। महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के लिए छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े व्यापारियों को अलग-अलग राशि चुकानी पड़ेगी। इससे महंगाई और मंदी से जूझ रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह शुल्क न केवल व्यापारियों के लिए अनुचित है, बल्कि आम उपभोक्ताओं पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। क्योंकि इस शुल्क का असर वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा।
व्यापारियों का विरोध
कई दौर की वार्ता के बाद प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्साबंसल ने कहा, “महासंघ ने इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन से वार्ता की, लेकिन हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ऐसे में व्यापारियों को मजबूरन विरोध का यह रास्ता अपनाना पड़ा। हमारी मांग है कि यूजर चार्ज तुरंत वापस लिया जाए और व्यापारियों को राहत दी जाए।” व्यापारियों की चेतावनी- मांगों की अनदेखी की गई तो विरोध हिंसक हो जाएगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में अजमेर अनिश्चितकाल के लिए बंद हो सकता है।
अगर प्रशासन हमारी मांगों को नजरअंदाज करता है तो हमारा विरोध और भी उग्र रूप ले सकता है। स्थानीय लोगों ने भी बंद का समर्थन किया। आज के बंद में कपड़ा बाजार, मिठाई बाजार, स्टेशन रोड और दरगाह बाजार शामिल हैं। व्यापारियों ने रैलियां निकालकर और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस बंद का समर्थन किया है और प्रशासन से व्यापारियों की मांगों पर विचार कर समाधान निकालने की अपील की है।