India News RJ (इंडिया न्यूज़), Rajasthan By election: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी सूची के बाद सलूंबर विधानसभा सीट से रेशमा मीणा को टिकट मिलने पर विरोध शुरू हो चुका है। रेशमा मीणा , को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जो सराड़ा की पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। जबकि पहले उनकी दावेदारी पर विवाद रहा है। टिकट वितरण के तुरंत बाद कांग्रेस के भीतर विरोध शुरू हो गया। सराड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गणेश चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफे में लिखी ये बात

इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि पार्टी ने तीन बार कांग्रेस को हराने का काम करने वाले को टिकट दिया है, जिससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। गणेश चौधरी ने रघुवीर सिंह मीणा को हराने वाले को पार्टी से टिकट दिए जाने पर भी सवाल उठाया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पार्टी में असंतोष का माहौल दिख रहा है।

Rajasthan By-Elections 2024: कांग्रेस के इस युवा नेता को नहीं मिला टिकट, भावुक होकर कही ये बड़ी बात

जानें कौन है रेशमा मीणा

रेशमा मीणा का राजनीतिक सफर पंचायत स्तर से लेकर कांग्रेस संगठन तक का रहा है। उन्होंने 2005 से 2010 तक महिला आरक्षित पद से प्रधान और 2010 से 2015 तक सामान्य सीट से प्रधान के तौर पर सेवा की। इसके अलावा, वह महिला कांग्रेस और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से भी जुड़ी रही हैं।

Bihar Weather: चक्रवाती ‘दाना’ का असर अब बिहार के जिलों में! भारी बारिश की संभावना

कब होने है उपचुनाव

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर 2024 को उपचुनाव होंगे, और इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने इन उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर, और रामगढ़ शामिल हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के लगभग 11 महीने बाद इन सीटों पर फिर से चुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, और अब मुकाबला दोनों के बीच कड़ा माना जा रहा है। यह उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये सीटें राज्य की राजनीतिक संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं।

UP Weather: सावधान! यूपी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, इन जिलों में मचाएगा तांडव